![]() |
| Symbolic image |
लखनऊ के बाहरी इलाके सरोजिनी नगर के एक गांव की रहने वाली 16 साल की एक लड़की के साथ पहले दो लड़कों ने बलात्कार किया जिसमें से एक उसका जानने वाला ही था. जब लड़की मदद के लिए एक तीसरे व्यक्ति का सहारा लिया तो उसने भी लड़की का बलात्कार किया. ख़बरों के मुताबिक लड़की कैंसर से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था.
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक लड़की पास के मार्किट में गयी थी, वहां शुभम नाम का लड़का जो उसकी पहचान का था मिल गया. अपनी मोटर साइकिल पर घर छोड़ने के बहाने शुभम उसे एक सुनसान जगह ले गया जहाँ उसका एक और साथी सुमित मौजूद था. दोनों ने उसका गैंग रेप किया और रात को ग्यारह बजे लड़की को सड़क के किनारे छोड़ कर भाग गए.
दरिंदगी की हद तब हो गयी जब उस सड़क से गुजरने वाले एक कांट्रेक्टर वीरेंदर यादव को लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई तो मदद करने के बजाये उसने भी उसका बलात्कार किया और लड़की को वहीँ छोड़ कर भाग गया. रात को दो बजे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस ने लड़की को घर पहुँचाया.
पुलिस ने उस कांट्रैक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी दो आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई है.
_________________
Please follow me.

No comments:
Post a Comment